पोषण पखवाड़ा के दौरान रायसेन में आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता गतिविधियां आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत परियोजना साँची के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इसी क्रम में रायसेन में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 4 (2) में VHSND का आयोजन कर बच्चों में टीकाकरण एवं जन्म से 6 माह तक केवल प्रभावकारी स्तनपान के महत्व, दस्त के दौरान आहार जारी रखना एवं आहार के प्रकार पर चर्चा की गई। साथ ही कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर C-SAM कार्यक्रम अंतर्गत पंजीयन एवं फॉलो अप करना आदि जागरूकता फैलाई गई। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। बच्चों के अभिभावकों को योग एवं शारीरिक व्यायाम जैसी गतिविधियों के महत्व के बारे में समझाइश भी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन गतिविधियों से बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इन गतिविधियों के आयोजन में महिला एवं बाल विकास परियोजना की सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर