21 दिवसीय "संभावना की डगर - सृजन" कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
-किशोर-किशोरियों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिला पुलिस रायसेन एवं समर्थ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 मई से संचालित 21 दिवसीय "संभावना की डगर - सृजन" प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज 6 जून 2025 को सांची जनपद पंचायत सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पांडे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से शिक्षा विभाग से ऐश्वर्या मूंदड़ा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नितिन अहिरवार, एवं समर्थ संस्था की सचिव किरण बिंजानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों ने बांधा समां--कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किशोर-किशोरियों द्वारा देशभक्ति नृत्य, प्रेरक गीत, बाल अधिकार पर आधारित प्रस्तुतियाँ, आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन, "संभावना की डगर पावर बॉक्स", "आंगन के पार संभावना अपार" शीर्षक से नाटिका एवं अनुभव साझा जैसे विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतियाँ इतनी भावपूर्ण रहीं कि सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
पालकों ने साझा किए अनुभव-- कार्यक्रम में उपस्थित किशोर-किशोरियों के पालकों ने भी मंच से अपने बच्चों में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संवाद कौशल और जागरूकता में वृद्धि हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएँ---मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि "यह कार्यक्रम किशोरों के व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समाज के प्रति उनकी समझ और संवेदनशीलता विकसित करने में 'सृजन' जैसी योजनाएँ अत्यंत प्रभावी हैं।"उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
सहभागिता रही उल्लेखनीय---कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के साथ-साथ मंजू शर्मा, सुमित राय, आफताब खान, सोनम ठाकुर, अमित जोशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोग सहभागी बने।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर