देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे: हितानंद शर्मा
-डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार को अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रायसेन जिले के साँची विधानसभा के सलामतपुर मण्डल के बूथ क्र.27 ग्राम पंचायत सुनारी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सम्मिलित होकर उपस्थित कार्यकर्ताओ के समक्ष उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तत्पश्चात पौधरोपण किया। श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा, साहस और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रण को पूर्ण किया है। राष्ट्र सर्वोपरि का उनका संकल्प हम सभी लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम को सांची विधानसभा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, शेर सिंह राजपूत, गंगाराम चौकसे, मनोज अग्रवाल दीवानगंज, दिलीप मालवीय, श्रवण मालवीय, हरीश मालवीया, बल्लभ अग्रवाल, कप्तान सिंह, संजीव यादव, रवि अग्रवाल, रामू लखपति, भूरा चौरसिया, रणधीर दांगी, बूथ अध्यक्ष बंटी मालवीय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर