प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विद्यावन समिति द्वारा विद्यावान में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाना था। एक पेड़ मां के नाम" थीम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों और प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यावान परिसर में 7 फलदार, फूलदार और ओषधि महत्व के पौधे रोपे गए। इनमें प्रमुख पौधे सीता अशोक, जामुन, अनार, तुलसी, मूंगा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्पलता चौकसे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस नरवरिया, विद्यावान समिति संयोजक डॉ सुमंगला पटेरिया और अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे स्टेट कैंपर आयुष ठाकुर और आर्यन रजक ने अन्य स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पौधारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें यश शर्मा, किशन केवट, मयंक जैन, अनिकेत साहु, फैजल खान, प्रमोद, मधु चितोले, ज़िया, शेक जैनब, इरफान मंसूरी, आरती और अन्य भी उपस्थित रहे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर