शासन के निर्देश हवा में, जानलेवा लापरवाही, खुले कुएं बने मौत के फंदे
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जनपद पंचायत सांची और उसके अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सैकड़ों कुएं और बावड़ियां आज भी बिना सुरक्षा उपायों के खुले पड़े हैं। ये खुले कुएं न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करते हैं, बल्कि जनजीवन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
हर कदम पर हादसे की आशंका--सांची सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई कुएं ऐसे स्थानों पर स्थित हैं जहां से लोग रोज़ाना गुजरते हैं—कुछ तो सीधे सड़क किनारे बने हुए हैं। इन खुले कुओं पर न तो सुरक्षा जाल लगाया गया है, न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए ये कुएं किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकते हैं।
ग्रामों में वर्षों पुराने कुएं बन चुके हैं खतरा--ग्राम उचेर, गुलगांव, मढ़ा और मड़वई जैसे गांवों में दशकों पुराने कुएं आज बदहाली की स्थिति में हैं। पहले ये जलस्रोत के रूप में उपयोग होते थे, लेकिन अब ये दुर्घटनाओं के अड्डे बनते जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी इन कुओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
प्रशासन के जवाब से नहीं झलकती गंभीरता
नगर परिषद सांची के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा का कहना है कि हम वार्डों में कर्मचारियों को भेजकर खुले कुओं की स्थिति की जांच कराएंगे और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं जनपद पंचायत सांची की सीईओ बंदू सूर्यवंशी ने भी यही आश्वासन दोहराया कि जांच के बाद खुले कुएं पाए जाने पर उन्हें ढकवाया जाएगा।
लेकिन सवाल यह उठता है कि जब शासन के आदेश पहले ही आ चुके हैं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आमजन की सुरक्षा से बड़ा कोई कार्य नहीं।हर वर्ष देशभर में खुले कुएं और गड्ढों में गिरकर सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय है। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़े जनहानि का कारण बन सकती है।शासन के निर्देशों को गंभीरता से न लेने वाली यह स्थिति दर्शाती है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को लापरवाही की कीमत जान देकर न चुकानी पड़े।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर