MPPSC: बरेली की बेटी कविता कुशवाहा असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विषय के लिए चयनित
-वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय बरेली में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत हैं कविता
- समाज के पदाधिकारियों, साथी प्राध्यापकों, परिजन और गुरुजनों ने चयन पर दी बधाई
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) पद के लिए ग्राम- जनकपुर (बरेली) निवासी कविता कुशवाहा ने चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इंटरव्यू के बाद शुक्रवार देर रात आयोग की ओर से अंग्रेजी विषय के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की गई, जिसमें कविता ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 97 सीटों में अपना स्थान बनाया। वह प्रोफेसर बनने के लिए अनिर्वाय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विगत दो वर्ष से शासकीय महाविद्याल बरेली में इंग्लिश विषय के अतिथि विद्वान (गेस्ट फेकल्टी) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता अशोक कुशवाहा केंद्रीय अर्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) के सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं।
कविता के चयन पर कुशवाहा समाज के बरेली तहसील अध्यक्ष बलराज पटेल ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार हो रहा है और बच्चे अपने संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्राइवेट के साथ-साथ उच्च शासकीय पदों पर भी स्थान बना रहे हैं। रायसेन कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने भी कविता के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आर्य समाज बरेली के सचिव रामभरोसे कुशवाहा ने बताया कि कवित ने भोपाल के एक्सीलेंस कॉलेज से कंप्यूटर साइंस (मैथ्स) में स्नातक और उसके बाद अंग्रेजी विषय से मास्टर ऑफ आर्ट (MA) की डिग्री हासिल की। असिस्टेंट प्रोफेसर कविता कुशवाहा ने कहा है कि सफलता कुछ दिन और महीनों में नहीं मिलती है, इसके लिए संयमित होकर लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए सतत प्रयास की आवश्यकता है। बरेली कॉलेज में कविता के साथी प्राध्यापक, गुरुजन, परिजन, नगर के वरिष्ठों ने उन्हें बधाई दी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर