भाजपा के सीनियर लीडर और एडवोकेट विमल जैन के निधन से सलामतपुर में शोक की लहर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व एडवोकेट विमल कुमार जैन का शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे रायसेन में हार्टअटैक आने के चलते 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से सलामतपुर, रायसेन, सांची, दीवानगंज सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र व एक पुत्री है। उनके निधन पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि विमल कुमार जैन लगभग 43 साल से वकालत कर रहे थे। वह 10 से 15 साल तक सरकारी वकील भी रहे हैं। और भाजपा के सीनियर लीडरों में उनकी गिनती होती थी। वह सुनारी सलामतपुर पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं। शुक्रवार को वह सलामतपुर से रायसेन अदालत के लिए निकले थे। अदालत में लंच के बाद वह एक प्राइवेट बैंक में रुपये जमा करने गए थे। उसी दौरान उन्हें कुर्सी पर बैठे-बैठे ही हार्टअटैक आ गया और वह बेसुध होकर गिर गए। उनको तत्काल जिला चिकित्सालय के जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विमल जैन का अंतिम संस्कार उनके बेटे के सिंगापुर से आने के बाद सलामतपुर श्मशान घाट पर शनिवार के दिन किया जाएगा।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर