रायसेन सहकारिता टीम ने सलामतपुर के सरकारी गेंहू खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
-मौके पर गेंहू की क्वालिटी चेक कर किसानों से की चर्चा
-सलामतपुर क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर 60 हज़ार क्विंटल गेंहू की हो चुकी है खरीदी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सहकारिता विभाग से आई टीम और रायसेन जिले की टीम ने सलामतपुर क्षेत्र के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एसजीएच वेयर हाउस,आज़ाद वेयरहाउस और देवलखेड़ा के सरकारी वेयर हाउस खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डीएसओ राजू कटुलकर, सहकारिता उपायुक्त बाघमारे, स्टेट वेयरहाउस प्रबंधक सलामतपुर वीके उइके, सलामतपुर सहकारी समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी और नान प्रभारी अंकित जायसवाल शामिल थे। टीम ने तीनों वेयरहाउस में गेंहू खरीदी का बारीकी से निरीक्षण किया। और उन्होंने अपनी उपज बेचने आए ढकना, कचनारिया, सोजना गांव के किसानों की गेंहू पिसी की क्वालटी चेक कर उनसे चर्चा भी की। टीम ने समर्थन मूल्य पर गेंहू ख़रीदी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई।
60 हज़ार क्विंटल गेहूं की हो चुकी है खरीदी---कृषक सेवा सहकारी समिति सलामतपुर के अंतर्गत समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों एसजीएच वेयरहाउस, आज़ाद वेयरहाउस और देवलखेड़ा के सरकारी वेयरहाउस पर साठ हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी अब तक हो चुकी है। 12 अप्रैल तक की स्थिति में इन तीन केंद्रों पर गेहूं की तुलाई हो चुकी है।हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर केंद्र में व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है। जिले में सैंकड़ों खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जो केंद्र बनाए जा चुके हैं, वहीं से किसान गेहूं तुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं
27 गांव के 1400 किसानों का हुआ है पंजीयन---15 मार्च से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ तो कर दिया गया है। लेकिन अभी भी अमूमन सभी खरीदी केंद्र पर किसान गेंहू की उपज बेचने कम ही संख्या में पहुंचे रहे हैं। सलामतपुर सहकरी समिति अंतर्गत 27 गांव के लगभग 1400 किसान पंजीयन हुए हैं। और 3 खरीदी केंद्रों जिनमें एक एसजीएच सलामतपुर, आज़ाद जैन वेयरहाउस और देवलखेड़ा में बनाया गया है। वहीं गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर