सांची CBMO के आकस्मिक निरीक्षण में सलामतपुर अस्पताल से नदारत मिले डॉक्टर, नोटिस जारी
-3 दिन में स्वयं उपस्थित होकर देना है नोटिस का जवाब
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को सांची सीबीएमओ ने सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें अस्पताल के डॉ रामया सक्सेना बिना बताए अनुपस्थित मिले। और मरीज परेशान होते हुए पाए गए। सांची सीबीएमओ डॉ रवि प्रकाश राठौर ने बताया कि काफी दिनों से सलामतपुर और दीवानगंज अस्पताल में डॉक्टरों के अनुपस्थित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया तो डॉ रामया सक्सेना अस्पताल से बिना बताए अनुपस्थित मिले। जबकि अभी भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग का विशेष मिशन एनसीडी कार्यक्रम चल रहा है और डॉक्टर का इस तरह बिना बताए अस्पताल से गायब होना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। डॉ रामया सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें तीन के अंदर सिविल अस्पताल सांची में स्वयं उपस्थित होकर गंभीर लापरवाही करने पर जवाब देना है। सीबीएमओ डॉ रवि प्रकाश राठौर ने कहा कि अभी स्वास्थ्य विभाग का एकृत मिशन एनसीडी कार्यक्रम का विशेष अभियान तीन तक चल रहा है। जिसमें बीपी, शुगर के मरीज चेकअप कराने आते हैं और इनके द्वारा अभी तक कोई भी मरीज की एंट्री नही की गई है। ऐसे समय में अस्पताल से बिना बताए अनुपस्थित होना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अधिकारी डॉ रामया सक्सेना ने बताया कि उनको बुखार आ गया है इसलिए वो अस्पताल नही गए थे।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे