फलदार पौधों की सुरक्षा बच्चों की परवरिश की तरह करना चाहिए : थाना प्रभारी
-सलामतपुर थाना परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने अपने स्टॉफ के साथ थाना प्रांगण में फलदार और अन्य पौधों का रोपण किया। और धरती के बिगड़ते ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम को सुधारने का संकल्प के साथ ही उन्होंने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा हरियाली महोत्सव के तहत जिले के सभी थाना परिसरों में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 2500 से अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना सलामतपुर परिसर, दीवानगंज पुलिस चौकी व बेरखेड़ी पुलिस सहायता केंद्र में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने पौधरोपण किया। इस दौरान आम, जामुन, शीशम, नीम, अमरूद, नीबू, व्हील, शमी, जायथोन, मेहंदी, गुलमोहर सहित फूलदार पौधों का रोपण थाना परिसर, बेरखेड़ी सहायता केंद्र व दीवानगंज चौकी परिसर में किया है। पौधरोपण के साथ ही उन्होंने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया है। और कहा कि कहा कि धरती पर पौधरोपण कर आमजन भी अपनी सहभागिता निभाएं।और फलदार पौधों की सुरक्षा बच्चों की परवरिश की तरह करना चाहिए। इस पौधरोपण अभियान में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, मंगलेश मालवीय, गणेश रघुवंशी, हेत सिंह मीणा, विमला यादव, आरक्षक रोहित गोस्वामी, रंजीत धाकड़, योगेश रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत, सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर