पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने बेरखेड़ी चौराहे पर जलाया आतंकवाद का पुतला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुसलमान सेवा समिति भोपाल संभाग के अध्यक्ष मोहम्मद शफीक खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सलामतपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी चौराहा पर एकत्रित हुए और आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की जान गई, जो एक अत्यंत कायराना हरकत है। मोहम्मद शफीक खान ने कहा,मुस्लिम समाज आतंकवाद के खिलाफ है और देश की एकता व अखंडता के साथ खड़ा है। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इन आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर