सांची विश्वविद्यालय में पौधरोपण कुलगुरु ने बादाम अमरूद के लगाए पौधे
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में पौधे लगाए। सांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से लगे हुए हिस्से में कुलगुरु ने बादाम और अमरूद के पौधे लगाए। अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने पिछले वर्षों में रोपे गए पौधों को भी देखा। पिछले वर्ष लगाए गए अधिकतर पौधे पनप गए है। प्रो. लाभ ने इस वर्ष लगाए गए पौधों को भी संरक्षित करने के उपाय करने का निर्देश दिया जिससे मानसून से पहले गर्मी के शेष दिनों में पौधे जीवित रह सकें।विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने पौधों को ट्री गार्ड से संरक्षित किया। सभी ने आह्वान किया कि इस वर्ष मानसून के आते ही बड़ी संख्या में पौधे विश्वविद्यालय परिसर में लगाएंगे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर