मार्कशीट में सरनेम बना स्कूल एडमिशन में बाधा, पिता ने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार
-जनसुनवाई में दिया था आवेदन, अब तक नही हुई सुनवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के ग्राम नरखेड़ा निवासी भारत सिंह लोधी अपनी दो बेटियों के एडमिशन को लेकर मंगलवार के दिन रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और एक आवेदन दिया था। जिसकी सुनवाई अब तक नही हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी हाल ही में छटी कक्षा उत्तीर्ण सातवी में और बड़ी बेटी आठवी कक्षा उत्तीर्ण कर नवमी कक्षा में प्रवेश लेने वाली हैं, लेकिन दीवानगंज पीएम श्री स्कूल में उनका प्रवेश सरनेम विवाद के चलते रुका हुआ है। भारत सिंह ने जानकारी दी कि स्कूल प्रबंधन ने मार्कशीट में दर्ज नाम माही लोधी को लेकर आपत्ति जताई है, जबकि अन्य सभी दस्तावेजों में सिर्फ माही नाम ही लिखा हुआ है। स्कूल की ओर से दो विकल्प दिए गए हैं—या तो मार्कशीट से लोधी सरनेम हटवाया जाए या फिर सभी अन्य दस्तावेजों में लोधी सरनेम जोड़ा जाए। भारत सिंह का कहना है कि अगर सभी दस्तावेजों में सरनेम जोड़ा गया, तो बच्चियों को सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य शासकीय लाभों से वंचित होना पड़ सकता है, जिससे भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को एक आवेदन सौंपा और न्याय की मांग की है, ताकि उनकी बेटियों की शिक्षा में रुकावट न आए। परिजनों ने अपील की है कि छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल समाधान किया जाए।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर