ट्रांसफर होने पर 9 पुलिसकर्मियों को शाल श्रीफल देकर दी भावभीनी विदाई
-सलामतपुर थाने से 9 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों में हुआ है ट्रांसफर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार को सलामतपुर थाने से ट्रांसफर होकर अन्य थानों में गए पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद एक ही अनुभाग में 10 वर्ष या थाने में पदस्थ रहते हुये 04 वर्ष एवं अधिकतम 05 वर्ष पूर्ण कर चुके 165 एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों के ट्रांसफर किये थे। जिसमें सलामतपुर थाने से 9 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर अन्य थानों में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिस स्टाफ के लोगों ने भी सभी को हार-फूल से भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मौजूद थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का थाने में कार्यकाल बेदाग रहा है। और आप सभी ने अपनी कर्मठता दिखाते हुए बेहतरीन कार्य को अंजाम दिया है।कार्यक्रम में सभी लोगों का इतना स्नेह पाकर दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई वरुण सक्सेना, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, सुनील लोधी, रामेश्वर प्रजापति, आरक्षक राजू चौहान, सूरज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र रहकलिया और महिला आरक्षक रीना राजपूत की आँखें भर आईं। उन्होंने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी स्टॉफ और नगर वासियों का सहयोग के लियें आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई वरुण सक्सेना और प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र वर्मा का सेवा कार्यकाल में हमेशा स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। और अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर