"वूमन फॉर ट्री" अभियान से सांची बनी पर्यावरणीय चेतना की मिसाल
-विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत मित्र परियोजना के अंतर्गत नगर परिषद सांची ने किया प्रेरणादायी पौधरोपण, सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी
-औषधीय-फलदार पौधों से हरियाली की ओर कदम
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
हरियाली की ओर एक नया कदम, और महिलाओं की सशक्त भागीदारी ने सांची नगर को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा दी।भारत सरकार की अमृत मित्र परियोजना के अंतर्गत संचालित "वूमन फॉर ट्री" अभियान की भव्य शुरुआत 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद सांची द्वारा की गई।यह आयोजन केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरित क्रांति और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय संगम बन गया।अमृत 2.0 और डे-एनयूएलएम योजना के कन्वर्जेंस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगरीय हरियाली को बढ़ावा देना, नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी रायसेन मुकेश सिंह, अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू, और सीएमओ रामलाल कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 1 स्थित पुरानिया तालाब परिसर में किया गया। हजारों आशाओं के साथ रोपे गए हरियाली के बीज। कार्यक्रम के दौरान नीम, आम, अमरूद, आंवला, नींबू जैसे औषधीय, फलदार व छायादार पौधों का समूहिक रोपण किया गया। इन पौधों ने ना केवल मिट्टी से जुड़ाव बढ़ाया, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति समर्पण की भावना भी जागृत की।महिलाओं की विशेष भागीदारी बनी प्रेरणा स्रोत
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी। दर्जनों की संख्या में महिलाएं अपने हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराती नजर आईं। उनके चेहरों पर प्रकृति के लिए प्रेम और समाज के लिए समर्पण की चमक स्पष्ट दिखाई दी। पर्यावरण शपथ के साथ लिया गया संकल्प। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हमें न केवल वृक्ष लगाना है, बल्कि उन्हें संजोकर बड़ा करना भी हमारी सामूहिक Hजिम्मेदारीहै। एक हरा-भरा नगर ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। कार्यक्रम में पार्षद अमित जोशी, प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा, ओमप्रकाश कुशवाह, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समस्त सहभागियों ने पौधारोपण के इस महाअभियान को आत्मसात करते हुए इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर