डॉक्टर्स डे पर सांची यूनिवर्सिटी में हुआ पौधारोपण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पौधारोपण किया गया। कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने चिकित्सक डॉ अंजलि दुबे एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में पौधे लगाए। सांची विश्वविद्यालय परिसर में कुलगुरु प्रो. लाभ ने आयुर्वेदिक औषधि “पुत्र जीवक पौधा” रोपित किया। अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। प्रो. लाभ ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान तो लगातार पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि वे फल और पनप सकें। इससे पर्यावरण विकसित होगा और सुरक्षित भी होगा। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाती है। इसकी घोषणा 1991 में की गई थी। तब से हर साल आज ही के दिन देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और जाने-माने चिकित्सक डॉ. बिधन चंद्र रॉय के जन्मदिवस के दिन मनाया जाता है। डॉ. बिधन चंद्र रॉय ने भारत का स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया था तथा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना की थी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर