सलामतपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए प्रदेश संगठन महामंत्री
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विधानसभा क्षेत्र के सलामतपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और एडवोकेट स्वर्गीय विमल जैन के आकस्मिक निधन पर सोमवार को संघमित्रा होटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय विमल जैन के राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय लोग एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर