बांसखेड़ा गांव में नल जल योजना अधूरी, ग्रामीण परेशान, रायसेन कलेक्टर से शिकायत
-3 साल बीत जाने के बावजूद भी योजना का कोई भी कार्य नही हुआ पूर्ण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम बांसखेड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नल जल योजना के अधूरे कार्यों को लेकर गंभीर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक न तो पानी की टंकी का निर्माण किया गया है और न ही घर-घर नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की सीसी सड़कें भी खुदवा दी गई थीं, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। न तो सड़क की मरम्मत करवाई गई और न ही योजना को चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और पेयजल दोनों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन साल बीत जाने के बावजूद योजना का कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। पेयजल संकट के चलते गर्मी के मौसम में हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
इनका कहना है।
वर्ष 2022 से गांव में शुरू हुई नल जल योजना के अंतर्गत अब तक न तो पानी की टंकी का निर्माण किया गया है और न ही घर-घर नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।और योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की सीसी सड़कें भी खुदवा दी गई थीं, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। न तो सड़क की मरम्मत करवाई गई और न ही योजना को चालू किया गया। पिछले वर्ष भी इस मामले की शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई।
हल्केराम चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर