-जिले के सभी एसडीओपी, टीआई, एसआई, एएसआई रहे मौजूद

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा बुधवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन सलामतपुर में किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी , सभी सब इंस्पेक्टर विवेचक, डीपीओ एवं एडीपीओ उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में दर्ज लंबित अपराधों, चालान तथा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराधों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए एवं विवेचना कार्य में गति लाई जाए। इस अवसर पर सीसीटीएनएस अंतर्गत ईविवेचना ऐप के उपयोग एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित अधिकारियों को इस डिजिटल टूल के माध्यम से विवेचना को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही डिजिटल डेटा के संधारण एवं गुणवत्ता सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए गए, जिससे कि केस डायरी, चालान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध एवं सटीक रूप से तैयार किए जा सकें। पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खरपुसे ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28