विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन, सौ से अधिक जगह हुआ स्वागत
-सैंकड़ों महिलाएं भी यात्रा में हुई शामिल
-पगनेश्वर के बेतवा घाट से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, हनुमान मंदिर प्रांगण के शिव मंदिर पर समापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
श्रावण माह के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में सोमवार को कावड़ यात्रा समिति सलामतपुर द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने यात्रा में सम्मिलित होकर यात्रा का लाभ लिया। कावड़ यात्रा सुबह पगनेश्वर बेतवा घाट से प्रारंभ हुई। जो दोपहर तीन बजे के लगभग हनुमान मंदिर सलामतपुर पहुंची और यहां पर स्तिथ शिव मंदिर में जल चढ़ाया। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। कावड़ यात्रा का पगनेश्वर से लेकर सलामतपुर स्थित हनुमान मंदिर तक सौ से अधिक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में पड़ने वाले कई स्थानों पर सभी कावड़ियोंU को खीर और फल खिलाकर स्वागत किया गया। वहीं त्रिमूर्ति चौराहा,7 मूंगफली कॉलोनी, सिंचाई विभाग सहित ग्राम पंचायत रातातलाई, ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर सहित आदि स्थानों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने कहीं फल कहीं खीर वितरित की। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी व थाने का पुलिस बल तैनात रहा।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप