भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह का सांची में भव्य स्वागत
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के सांची आगमन पर नगर के शिव मंदिर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ सांची विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी भी मौजूद रहे।स्वागत करने वालों में भाजपा नेता दातार सिंह मीणा, जवाहर सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर एवं जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने सांची के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रदेश प्रभारी का परिचय कराया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। प्रदेश प्रभारी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर