टीबी जांच शिविर में 7 संभावित रोगी चिन्हित, 104 की स्क्रीनिंग
-सघन टीबी मुक्त भारत अभियान हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-विशेष एक्सरे मशीन से चेस्ट का एक्सरे कर की गई टीबी स्क्रीनिंग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बुधवार को सांची जनपद के कायमपुर गांव में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच एन मांद्रे एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बलयान के निर्देशानुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग (टीबी) की जांच हेतु विशेष एक्सरे मशीन के माध्यम से चेस्ट का एक्सरे कर टीबी स्क्रीनिंग की गई। उक्त शिविर मैं 7 संभावित टीबी रोगी को चिह्नांकित किया गया । डॉ रवि राठौर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सांची द्वारा बताया गया कि शिविर में 104 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग सघन टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत कि गई। जिसमें बताया गया कि सिर्फ खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है इसके साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। टीबी इन्फेक्शन की जांच हेतु 23 लोगों का सीवाई टीबी टेस्ट भी करवाया गया जिसमें पॉजिटिव आने पर टीपीटी उपचार दिया जाएगा। इस शिविर का संचालन जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बाल्यान की निगरानी में किया गया। शिविर में कुल 104 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे की कार्रवाई की गई, जिसमें से 7 संभावित रोगियों के सैम्पल सीबीएनएएटी जांच हेतु लिए गए।































सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप