मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतराः दीवानगंज स्टेशन के पास हादसा, दूसरे ट्रैक से निकली यात्री ट्रेनें
-दीवानगंज स्टेशन के पास देर रात 3:30 की घटना,15 वें नंबर का डब्बा पटरी से नीचे उतरा
-चेन्नई डिविजन से अंबाला डिवीजन की ओर जा रही थी मालगाड़ी
-3 से 4 ट्रेनें हुईं प्रभावित, ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया
-रेल्वे अधिकारियों ने बनाई जांच कमेटी, करेगी घटना की जांच
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया वरना बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।शनिवार-रविवार के देर रात करीब 3:30 बजे चेन्नई डिविजन से अंबाला डिवीजन की ओर जा रही मालगाड़ी की एक डब्बा अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना डाउन ट्रैक पर हुई, जिससे रेल पटरी के स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत-मरम्मत कार्य शुरू किया। रेलवे भोपाल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि मालगाड़ी चेन्नई डिवीजन से चलकर अंबाला डिवीजन की ओर जा रही थी।
3 से 4 ट्रेनें हुई प्रभावित--मालगाड़ी में ऑटोमोबाइल लदा हुआ है। मिडिल लाइन से डाउन लाइन पर जाते वक्त लोको से 15 वें नंबर का डब्बा पटरी से नीचे उतर गया, जिससे ट्रैक डैमेज हुआ। हादसे के चलते तीन से चार ट्रेनें प्रभावित हुईं, ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। हालांकि, रेलवे की तत्परता से ट्रैक रिस्टोर कर लिया गया है और डाउन लाइन को फिर से चालू कर दिया गया है।
जांच के लिए बनाई टीम, शाम तक पूरा होगा मरम्मत कार्य--रेलवे विभाग ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है, जो घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। मरम्मत कार्य आज शाम तक पूरा होने की उम्मीद है, फिलहाल काम तेजी से चल रहा है।































साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर