कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने छोटेलाल मिश्रा, नगर परिषद कार्यालय ने दी भावभीनी विदाई
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर परिषद कार्यालय सांची में मंगलवार को एक भावुक पल देखने को मिला जब वर्षों तक अपनी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से सेवाएं देने वाले स्टेनोग्राफर छोटेलाल मिश्रा को सेवा निवृत्ति पर पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पूरेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, सीएमओ रामलाल कुशवाहा, पार्षद विवेक तिवारी समेत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने छोटेलाल मिश्रा को पुष्पमालाएं अर्पित कर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।
कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी की शानदार विदाई--इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा, छोटेलाल मिश्रा ने अपने पूरे कार्यकाल में जिस लगन और निष्ठा से कार्य किया, वह आज के युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने हर कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाया और विभाग को गौरवान्वित किया। सीएमओ ने कहा कि मिश्रा जी ने सेवा के दौरान अनुशासन और कार्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भावनात्मक क्षणों से भरा कार्यक्रम--उपाध्यक्ष ने कहा कि छोटेलाल मिश्रा ने शासन के प्रति अपनी वफादारी एवं ईमानदारी से कार्य कर जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह हर कर्मचारी के लिए अनुकरणीय है। सभी सहयोगियों ने भी छोटेलाल मिश्रा के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कुछ क्षण भावनात्मक भी रहे, जब सहकर्मियों की आँखें नम हुईं और उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का समापन स्नेहभरे माहौल में हुआ जहाँ सभी ने मिलकर छोटेलाल मिश्रा को एक यादगार विदाई दी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर