विकास समिति की बैठक सम्पन्न, उठे शहर के विकास और स्वच्छता के मुद्दे
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिला विकास समिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने की। इसमें पर्यावरण, स्वच्छता और नगर विकास को लेकर कई अहम सुझाव सामने आए। खासतौर पर फुटपाथ निर्माण, श्मशान घाटों का कायाकल्प और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष हरीश मिश्र ने कहा कि परिषद को अब ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा—“शहर को अतिक्रमण से बिना भेदभाव मुक्त किया जाए। श्मशान घाट सिर्फ अंतिम संस्कार स्थल न रहकर आध्यात्मिक केंद्र बने। मिश्र तालाब और पूरन तालाब का सौंदर्यीकरण निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता से संवाद कर करना चाहिए।”
बैठक में पी.के. चावला ने कहा कि संकल्प और सकारात्मक सोच से ही व्यवस्था बदल सकती है। “जब तक निर्णय लेने का अधिकार सीधे जनता के हाथ में नहीं होगा, तब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के सवाल जस के तस रहेंगे। मनोज कुशवाहा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रायसेन किले पर विकास संबंधी बैठक आयोजित करने की घोषणा का स्वागत किया और इसे जिले की प्रगति की दिशा में बड़ा कदम बताया। नागरिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए दीपक ठाकुर बोले—“कानून तो अच्छे हैं, लेकिन उनकी अवहेलना होती है। नागरिक अधिकार तो मांगते हैं, पर कर्तव्य निभाने में पीछे रहते हैं। जिला चिकित्सालय की दीवारों पर गंदगी फैलाने वाले लोग अपने अधिकार मांगते हैं और कर्तव्य भूल जाते हैं, इसलिए गंदगी करने वालों के बीच जागरूकता जरूरी है। कोषाध्यक्ष हरित विश्वकर्मा ने बताया कि गणपति विसर्जन तक कदंब वृक्षारोपण अभियान चलेगा, उसके बाद पितृपक्ष में पितरों के तर्पण के साथ कदंब वृक्षों में जल के तर्पण की अपील की जाएगी। 24 अगस्त से 2 अक्टूबर तक नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क से जुड़े मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई होगी। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि “अनुष्ठान” के रूप में मनाएं।बैठक में दिनेश अग्रवाल एवं नीलेन्द्र मिश्र को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया ।बैठक में संघर्ष शर्मा ( सचिव) , अमित ठाकुर (प्रवक्ता ), गोपाल साहू , राधेश्याम विश्वकर्मा , भूपेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश यादव , संजू सोनी , प्रवेश ठाकुर , उपस्थित रहे ।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे