विद्यार्थियों की राह हुई आसान, 18 निशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण
-सांची जनपद के खोहा हाईस्कूल में हुआ कार्यक्रम आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद की ग्राम पंचायत खोहा के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाईस्कूल में गुरुवार को निशुल्क साईकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खोहा पंचायत के सरपंच और सरपंच संघ के अध्यक्ष कालूराम मीणा ने किया। साईकिल वितरण कार्यक्रम में बाहर से पड़ने आने वाले कक्षा 9वी तक के छात्र-छात्राओं को 18 साईकिलों का निशुल्क वितरण किया गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खोहा के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाईस्कूल खोहा में कई किलोमीटर दूर, बेरखेड़ी चौराहा, हलाली डेम, दहीड़ा, पुरा सहित अन्य जगह से छात्र-छात्राएं पड़ने के लिए पैदल चलकर स्कूल आते थे। निशुक्ल साईकिल मिलने से अब इनकी राह आसान हो गई है। और सभी बच्चे नई साइकिल पाकर खुशी से झूम उठे। निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रभारी प्राचार्य निशिता जैन, संस्था के शिक्षक लखन सिंह मीणा, ग्रामीण और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सत्र 2025-26 की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के अन्य शिक्षक भी बड़ी संख्या में विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे।

LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया