अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत बनेगा योग का विश्व गुरु
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत बनेगा योग का विश्वगुरु योग आचार्य ब्रजमोहन सेन ने लोगो को योग करवाते हुए बताया क्या है इस बार 21जून को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की लगभग आधी आबादी योग करती ही है। कोरोना वायरस के कारण तीन वर्षो से योग दिवस पर किसी भी प्रकार का भव्य आयोजन नहीं हो पा रहे थे लेकिन इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जगह-जगह होने वाले आयोजन भी होंगे 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। हर साल 21 जून के दिन बड़े-बड़े आयोजन होते थे, जहां पर योगासन के विभिन्न फायदे और सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित भी किया जाता था। इसका मतलब 'सेहत के लिए योग - घर से योग" है। लोगों के द्वारा भी इस थीम को फॉलो करना बहुत जरूरी है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिले और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखी गई थीम का उद्देश्य भी सार्थक साबित हो।योग में पूरी दुनिया का विश्वगुरु बनने वाले भारत देश में पहला विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को नई दिल्ली के राजपथ में मनाया गया था। आंकड़ों की मानें तो इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में करीब 35,985 लोगों ने एक साथ 35 मिनट तक तकरीबन 21 प्रकार के अलग-अलग योगासनों को किया गया था।इस दौरान दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए गए थे। पहला रिकॉर्ड इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ एक जगह पर योगासन करने के लिए बना और दूसरा रिकॉर्ड 84 अलग-अलग राष्ट्रीयता वाले लोगों के द्वारा इस आयोजन में शामिल होने के कारण बना था। यह आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ आयुष (आयुर्वेद, योग और न्यूरोथेरेपी, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) के द्वारा किया गया था। 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के करीब 190 देशों ने मनाया था।फिलहाल भारत आज पूरी दुनिया का विश्व गुरु बन चुका है । योग पर ऐसी कई सारी रिसर्च भी हो चुकी हैं, जिनमें इस बात का दावा किया जा चुका है कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और उसके जोखिम से बचे रहने के लिए योग सक्रिय रूप से फायदा पहुंचाता है।इसलिए अपनी दिनचर्या में आप भी योग को शामिल करें। योग करें! स्वस्थ रहें! खुशहाल जिंदगी जिएं






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर