पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, बेटा गंभीर घायल
जबलपुर: तिलवारा पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर नीचे गिरी महिला, पति-पत्नी की मौत
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुल पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। ओड़िया मोहल्ला, माढ़ोताल निवासी नारायण उर्फ बंटी केवट (30) अपनी पत्नी शालिनी केवट (28) और छोटे बेटे के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
पुल से नीचे गिरी महिला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठी शालिनी उछलकर पुल के नीचे जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सड़क पर गिरे नारायण को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जाम और चीख-पुकार
हादसे के बाद पुल पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और वहां लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल बच्चे को तत्काल एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, बालक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कटनी और सिहोरा के पास रहने वाले उनके रिश्तेदार भी मौके पर पहुँच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
फरार चालक की तलाश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप चालक वाहन को बहुत तेज गति से चला रहा था और टक्कर मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर