दिल्ली में बीजेपी ने निकाली 'सिंदूर यात्रा', स्मृति ईरानी ने दिया संदेश
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली बीजेपी अलग-अलग इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस से बीजेपी सिंदूर यात्रा निकाली गई. इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद कमलजीत सहरावत भी शामिल हुईं.
उनके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी यात्रा में मौजूद रहे. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा ने सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्राएं निकालने का ऐलान किया था. उसके बाद गत रविवार को दिल्ली के नजफगढ़, जनकपुरी और करावल नगर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं.
कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी यात्रा:
इससे पहले कर्तव्य पथ पर भी दिल्ली भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकली गई थी. इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने कहा था कि यह तिरंगा यात्रा उस ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक है, जब विश्व इतिहास में पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया.
यह है यात्रा का लक्ष्य:
उन्होंने कहा, मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए गए और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर भारत की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई. इस यात्रा का लक्ष्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताना है, बल्कि युवाओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति, अनुशासन और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करना भी है.






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप