स्लो ओवर रेट पर गाज, कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना
Axar Patel: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 रनों से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली के लिए करुण नायर ने बेहतरीन 89 रनों की पारी खेली और एक समय टीम जीत की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन 19वें ओवर में दिल्ली की टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए और वह टारगेट से 12 रन पीछे रह गई। दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है। एक तो वह मैच हार गई और दूसरे कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर की वजह से जुर्माना लगा है।
12 लाख रुपए का भरना होगा जुर्माना
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार सीजन में पहली बार किसी भी टीम के स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करने पर कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना ठोका जाता है। अक्षर का मौजूदा सीजन में स्लो ओवर रेट का ये पहला अपराध है।
दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारते ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में अपना नंबर-1 ताज गंवा दिया है। अब पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और एक मैच हारा है। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.899 है। वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
करुण नायर की 89 रनों की पारी भी नहीं दिला पाई जीत
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर ने अच्छा प्रदर्शन किया। तिलक ने 33 गेंदों में 59 रन बनाए और उनकी वजह से ही टीम 205 रन बनाने में सफल हो पाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब जैक फ्रैजर मैक्गर्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया। लेकिन टीम 19वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई और 193 रन ही बना सकी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर