दिल्ली मेट्रो 25 मई को UPSC अभ्यर्थियों के लिए कुछ लाइनों पर समय से पहले शुरू करेगी सेवा।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो वर्तमान में राजधानी में यातायात का सबसे सुगम साधन है. मेट्रो प्रबंधन भी लगातार यात्रियों की सुविधा अनुसार मेट्रो सेवाओं के समय में परिवर्तन करता रहता है. इसी कड़ी में डीएमआरसी ने रविवार, 25 मई को सिविल सर्विसेज पीटी की परीक्षा के चलते संचालन के समय में परिवर्तन किए हैं.
दिल्ली मेट्रो रेल कोर्पोर्टेशन (DMRC) से मिली सूचना के अनुसार, पिंक लाइन (लाइन-7), मैजेंटा लाइन (लाइन-8) और ग्रे लाइन (लाइन 9) के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 7 बजे के बजाए 6 बजे शुरू की जाएंगी. दअरसल, रविवार यानी 25 मई, को सिविल सर्विसेज पीटी की परीक्षा होनी हैं. अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे में किसी असुविधा का सामना न हो इसलिए DMRC ने संचालन समय सारणी में बदलाव किए हैं.

पिंक लाइन पर मौजूद मजलिस पार्क से शिवविहार के बीच रविवार सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा. वहीं मैजेंटा लाइन के जनकपुरी से लेकर बोटैनिकल गार्डन तक भी सुबह 6 बजे मेट्रो की यात्रा सेवा शुरू हो जाएगी. हालांकि मैजेंटा लाइन के कृष्णा पार्क पर मेट्रो का संचालन सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. इसके अलावा मेट्रो की ग्रे लाइन पर मौजूद धांसा बस स्टॉप स्टेशन से भी सुबह 6 बजे मेट्रो यात्रा सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा. सामान्य दिनों में यह संचालन रविवार के दिन सुबह 7 बजे शुरू होता है.






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे