गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने जांच की शुरू
Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ये धमकी ISIS कश्मीर की तरफ से मिली है. गंभीर ने इस मामले में 23 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई है. साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है.
पहलगाम हमले के बाद गंभीर को मारने की धमकी
IPL चल रहे होने की वजह से गौतम गंभीर इन दिनों टीम इंडिया से ब्रेक पर हैं. हाल ही में वो अपने परिवार के साथ युरोप के टूर पर भी गए थे. लेकिन, पहलगाम हमले के ठीक एक दिन बाद ही उन्हें जान से मारने की मिली धमकी ने सबको हिलाकर रख दिया है.
IPL के बाद इंग्लैंड का दौरा
IPL के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. गौतम गंभीर उस दौरे से फिर से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते दिखेंगे. IPL 2025 से शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की कोचिंग में ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. हालांकि, टीम इंडिया WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई थी.
गौतम गंभीर का ‘मिशन इंग्लैंड’
गौतम गंभीर की कोचिंग में इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. ये सीरीज जून से अगस्त के बीच होगी. गंभीर की कोशिश टीम इंडिया को ना सिर्फ इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करने और उसे जिताने पर रहेगी बल्कि ऐसा करते हुए WTC के नए टेबल में खुद की पोजिशन को भी दुरुस्त करने की होगी.
2027 वर्ल्ड कप तक करार
बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ गौतम गंभीर का करार वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए हैं. अपनी कोचिंग में गंभीर एक आईसीसी खिताब जीत चुके हैं. और, आगे और भी जीतने के उनके पास मौके हैं.






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर