दिल्ली-NCR में तपिश से बेहाल लोग, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का टॉर्चर, सीजन की सबसे गर्म रात के बाद अब लू का यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में सूरज के तीखे तेवरों के बीच अब रातें भी भट्टी की तरह तपने लगी हैं। रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। तपती गर्मी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि यहाँ की हवा लगातार 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
32 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा
सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले बीते 21 मई को रात का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के इस बढ़े हुए तापमान के कारण लोगों को चौबीसों घंटे उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
आज 45 डिग्री तक जा सकता है दिन का तापमान
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज, झुलसाने वाली धूप निकलेगी। दोपहर के वक्त गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो सकता है।
गर्मी के साथ 'खराब' हवा का डबल अटैक
एक तरफ जहाँ लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 206 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की स्थिति 'मध्यम' से 'खराब' बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल आने वाले दिनों में हवा की सेहत में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
27 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी
आने वाले दिनों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को फिलहाल इस भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजधानी में तीव्र हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी दी है और स्थिति को देखते हुए 27 मई तक के लिए 'यलो अलर्ट' जारी कर दिया है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर