वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रहने वाले आरोपी नवीन जून में ऑनलाइन ठगी की थी. ठगी करने के लिए आरोपी ने 103 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने का झांसा दिया था. आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाकर ठगी की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है|
हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है. हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी नवीन जून हरियाणा का रहने वाला है. आरोपी ने ठगी के लिए लंदन में रहने वाली ग्रेस डेविड नाम की महिला का सहारा लिया. ग्रेस डेविड के नाम पर छत्तीसगढ़ में कैंसर अस्पताल के अलावा सुपर मल्टी अस्पताल और अन्य तरह से इन्वेस्ट करने के नाम पर झांसा दिया|
फर्जी ई-मेल और बैंकिंग सिस्टम से रचा गया पूरा खेल
चकरभाठा पुलिस के मुताबिक आरोपी नवीन जून ने व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल और बैंकिंग सिस्टम के जरिए पूरा खेल रचा है. आरोपी ने बैंक, एंबेसी और आरबीआई के नाम पर वसूली की है. आरोपी नवीन जून के कब्जे से पुलिस ने थार गाड़ी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है|
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
बिलासपुर एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक वकील ने शिकायत दर्ज की थी. आरोपी ने कैंसर हॉस्पिटल के नाम पर 103 करोड़ का डीडी भेजने के लिए कहा था. फिर इसी तरह आरोपी ने डीडी भेजने के नाम अलग-अलग करके 3 करोड़ की ठगी कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है अभी जानकारी जुटाई जा रही है कि इसमें और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं हैं|






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर