सीहोर कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, दो महिलाओं की मौत और कई घायल
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भगदड़ मच गई। खबर है कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल भगदड़ की वजह साफ नहीं हो पाई है।
राहत और बचाव कार्य जारी है
सीहोर से बीजेपी विधायक सुरेश राय ने कहा कि प्रशासन को राहत बचाव के लिए कहा गया है। वहां हादसा कैसे हुआ है. इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और व्यवस्था की जा रही है। भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस ममले में मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि सीहोर में दूसरे राज्यों से कावड़ यात्री आने की वजह से भीड़ और भगदड़ वाली स्थिति बन गई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को वहां पर राहत बचाव के लिए निर्देश दिए हैं।

28 वर्षों से अखंड रामायण पाठ: भक्ति की लौ जो कभी नहीं बुझी
रायसेन की बेटी अंजना ने लाबुचे पीक की 6119 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
2 मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में 3 घायल, विदिशा रेफर
बेसर कॉलोनी गांव में नरवाई से भड़की आग, खेत में बना घर जला
70 वर्षीय बुजुर्ग पर अमानवीय अत्याचार, बेटे की शादी का बदला, पिटाई के बाद जबरन पिलाया पेशाब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन