दिल्ली में बुलडोजर की गूंज, तैमूर नगर में हंगामा और विरोध
नई दिल्ली: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित तैमूर नगर में सोमवार सुबह माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर पहुंचे. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाकर नाले के किनारे बसे अवैध निर्माण को हटाना शुरू किया. यह कार्रवाई सुबह 9 बजे शुरू हुई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया.
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस नाले के किनारे वर्षों से अवैध कब्जे थे. प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लोगों ने इसपर ध्यान नहीं दिया. मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने इस अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अशांति की स्थिति न बने. इस दौरान मौके पर दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे.
तैमूर नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई
हालांकि स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से यहां रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही नोटिस दिया गया था. अब अचानक बुलडोजर चलाकर उनके घर उजाड़ दिए गए. उनका कहना है कि उनके पास अब रहने की कोई जगह नहीं बची है और सरकार को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं प्रशासन का कहना है कि यह अभियान पूरी तरह से कानून के तहत किया गया है और अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर