पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाया
क्वेटा। पाकिस्तान में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन के पास सड़क किनारे हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रमुख नवीद अहमद के अनुसार यह हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ। किसी भी समूह ने अब तक बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
संदेह बलूच विद्रोहियों पर होने की आशंका
संदेह बलूच विद्रोहियों पर होने की आशंका है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बम विस्फोट की निंदा की। यह ताजा हमला बलूचिस्तान के कलात में एक वाहन पर बम हमले में तीन की मौत के एक दिन बाद हुआ है।
पाक सैनिकों ने खैबर पख्तूनख्वा में छह आतंकवादियों को मार गिराया
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया, सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर 23-24 अप्रैल की रात को अभियान शुरू किया गया था।
पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर कब्जा कर लिया
आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान, पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर प्रभावी तरीके से कब्जा कर लिया और भीषण गोलीबारी के बाद छह आतंकवादियों को जहन्नुम भेज दिया गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि शेष बचे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नवंबर 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ संघर्ष विराम समझौते के टूटने के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में।

सभी हाईकोर्ट को निर्देश: दुष्कर्म पीड़ितों की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाए
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दोनों चालकों की गई जान
सतीशन पर RSS से मदद लेने का आरोप, केरल में सियासी हलचल
कांग्रेस छोड़ने पर प्रद्युत बोरदोलोई का बयान, असली कारण आया सामने
बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा
केस डायरी में देरी पर एसपी को चेतावनी, जल्द पेश करने के निर्देश
ईरान नीति पर अमेरिका और इस्राइल आमने-सामने, बढ़ा कूटनीतिक तनाव
Alirajpur की शादी बनी चर्चा, दूल्हा बुलडोजर पर सवार
हमास और हिजबुल्ला के बाद नए मोर्चे खुले, इस्राइल की सुरक्षा पर सवाल
IPL 2026 ओपनिंग मैच की टाइमिंग बदली, कब बजे शुरू होगा मुकाबला?