पूर्व BJP विधायक और अभिनेत्री की अनोखी लव स्टोरी, कैसे दुश्मनी बदली मोहब्बत में?
उत्तराखंड के ज्वालापुर से पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चल रहा पुराना विवाद अब खत्म हो गया है. हाल ही में दोनों ने सहारनपुर में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को चौंका दिया, जहां सुरेश राठौर ने उर्मिला को सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया.
डेढ़ साल पहले यह विवाद उस समय सामने आया, जब उर्मिला सनावर ने दावा किया था कि सुरेश राठौर ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर नेपाल में गंधर्व विवाह किया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शादी के कुछ समय बाद सुरेश राठौर ने उनसे दूरी बना ली और उन्हें अकेला छोड़ दिया. उर्मिला ने सोशल मीडिया पर दोनों की कई निजी तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें कुछ बेहद निजी तस्वीरें भी शामिल थीं. इसके अलावा उन्होंने सुरेश राठौर पर जानलेवा हमले करवाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था. उर्मिला का आरोप था कि सहारनपुर स्थित उनके घर में कुछ अज्ञात महिलाएं घुस आईं.
दूसरी तरफ, सुरेश राठौर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उर्मिला पर ब्लैकमेलिंग और बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया था. उन्होंने ज्वालापुर थाने में उर्मिला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. वहीं, उर्मिला ने भी सहारनपुर पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दी थी. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से मीडिया में कई तरह के बयान आए, जिससे मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा.
सुलह की घोषणा
इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ तब मिला, जब दोनों ने एक साथ मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते को फिर से स्वीकार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरेश राठौर ने कहा कि उर्मिला के प्रति उनका प्रेम अब भी उतना ही गहरा है और वे उनके साथ ही जीवन बिताना चाहते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर निजी बातें साझा करने को लेकर उन्हें ऐतराज था, लेकिन अब वे दोनों अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हैं.
उर्मिला सनावर ने क्या कहा?
उर्मिला सनावर ने कहा कि उनके विवाद का कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाने की कोशिश की थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें कुछ व्यक्तियों ने लालच और धमकियां दी थीं, ताकि वे सुरेश राठौर को फंसा सकें. उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने हमारी लड़ाई का फायदा उठाकर हमें आपस में लड़वाने की कोशिश की, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है.
सुरेश राठौर और उर्मिला दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. हालांकि, दोनों ने अपने पहले परिवारों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. उर्मिला ने सिर्फ इतना कहा कि, वो मेरे पति थे, हैं और रहेंगे. हमारी लड़ाई अब खत्म हो चुकी है






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर