बांग्लादेश में 2 दिन में 3 हिंदू मंदिर पर हमला
ढाका। ग्लादेश में पिछले कुछ वक्त से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो दिन शुक्रवार और गुरुवार को भी बांग्लादेश में तीन मंदिरों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने इन मंदिरों पर हमला कर कई मूर्तियों को खंडित कर दिया।
बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में हलुआघाट पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार सुबह शाकुई संघ में बोंडेरपारा मंदिरों पर हमला कर दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गुरुवार सुबह हलुआघाट में ही पोलाशकंडा काली मंदिर में पर हमला कर मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 27 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भारत सरकार के अनुसार इस साल 8 दिसंबर तक बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2200 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ
नोरा फतेही के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, निर्देशक बोले—बिना वजह विवाद
सलामतपुर अस्पताल में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम,12 टीबी मरीज़ों को वितरण किया पोषण आहार किट
पुलिस और एनडीआरएफ ने शव निकालने में की कड़ी मशक्कत
सेमरा मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी
दीवानगंज के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस
बंद पड़ी सूर्या फैक्ट्री से पुराना स्क्रैप चोरी करते 8 चोर गिरफ्तार, मामला दर्ज
भीतर उतरते ही पिता-पुत्र हुए बेहोश, मौके पर ही निधन
दिल्ली में हादसे का कहर, पलटी बस से मची अफरा-तफरी