भोपाल जा रहे बाइक चालक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
-भोपाल विदिशा हाइवे पर मुक्तापुर गांव की घटना
-सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फरार अज्ञात चालक की तलाश शुरू की
-हाइवे 18 पर आए दिन हो रहे हादसों को कम करने सडक को 4 लेन करने की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर मुक्तापुर गांव के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को पहले सांची सिविल अस्पताल फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज और हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया है। प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात के समय भोपाल विदिशा हाइवे के मुक्तापुर गांव के सामने विदिशा से भोपाल जा रहे लक्ष्मण सिंह राजपूत पिता राजाराम राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी भोपाल को विदिशा की और जा रहे ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। और मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर से लक्ष्मण सिंह के सिर पर चोटें आईं हैं। घायल युवक को पुलिस ने सांची सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। फरियादी नफीस पिता इनायत अली खान की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध धारा 281, 125 ए का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घायल युवक ट्रैक्टर सुधरवाने गया था विदिशा--लक्ष्मण सिंह राजपूत सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल एमपी04 क्यूटी 2339 से अपने ट्रैक्टर को सुधरवाने विदिशा ले गया था। ट्रैक्टर सुधर नही पाया तो ट्रैक्टर को मेकेनिक के पास ही छोड़कर वापस अपने घर भोपाल जा रहा था। तभी रास्ते में मुक्तापुर गांव में पाल ढाबे के सामने ट्रैक्टर न मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल छतिग्रस्त होने के साथ ही लक्ष्मण सिंह भी घायल हो गया।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से आ सकती है हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
मुक्तापुर गांव के सामने हाइवे पर ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”