ROB पर तेज रफ्तार का कहर: बस मैजिक की भिड़ंत में चालक घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
-भोपाल विदिशा सड़क संकरी होने की वजह से आए दिन हो रहे हैं हादसे
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 9 बजे यात्री बस और लोडिंग मैजिक ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक ऑटो चालक अयाज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पायलट कुलदीप जाटव, शुभम राजपूत और आरक्षक रंजीत धाकड़ ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं छोटे बड़े 10 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग दस हज़ार वाहन निकलते हैं जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर , झाँसी कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 9 बजे यात्री बस और लोडिंग मैजिक ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडिंग ऑटो चालक को चोटें आईं हैं। जानकारी मिलते ही तत्काल घायल को सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
