सांची विदिशा बायपास NH 146 पर भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की टक्कर में 4 घायल, एक की हालत गंभीर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार शाम करीब 4:30 बजे विदिशा बायपास के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार युवक घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर करना पड़ा। हादसे में पहली बाइक पर सवार मोहन आदिवासी (18), पप्पू आदिवासी (20) और धर्मवीर आदिवासी (18) — तीनों निवासी साबर, विदिशा — घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विशेष जैन (27), निवासी विदिशा को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। विशेष जैन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य तीन घायलों को विदिशा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर