-सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास दोपहर 2 बजे की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास स्कूल से घर लौट रहे छात्र को अज्ञात कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। छात्र को सिर व पेर में गंभीर चोटें आईं हैं। और उसकी बाइक बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। वहीं से गुज़र रहे बाइक चालक विशाल ने घायल छात्र को अपनी बाइक पर बैठाकर सलामतपुर थाने पहुंचाया। थाने के एएसआई रमेश रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के पास दोपहर के समय एक अज्ञात कार चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए डिस्कवर बाइक एमपी 40 एमई 3327 चलाकर विदिशा केंद्रीय विद्यालय से अपने घर अमोदा गांव लौट रहे 11 वी कक्षा के छात्र पंकज यादव पिता विशाल यादव उम्र 18 वर्ष को सामने से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं से हलाली डेम जा रहे युवक विशाल भोई ने घायल छात्र की मदद करते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठाकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी देकर 112 से घायल छात्र को सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले को जांच में लिया है।

इनका कहना है।

सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने छात्र की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे छात्र को चोटें आईं हैं। घायल छात्र को तत्काल डायल 112 की मदद से सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28