अज्ञात वैगनआर कार ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चार युवक बाल-बाल बचे, हाइवे 18 की घटना
-अज्ञात वैगनआर कार ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चार युवक बाल-बाल बचे, हाइवे 18 की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर पुरानी चौकी के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात वेगनआर कार ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार चार युवक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी, जबकि वेगनआर कार भोपाल से विदिशा की दिशा में आ रही थी। टक्कर के बाद वेगनआर कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। हाइवे पर आए दिन होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिन को रोकने के कोई उपाय नही किये जा रहे हैं।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से आ सकती है हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”