भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बड़ा हादसा टला, भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बालमपुर घाटी के ऊपर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सहित आसपास मौजूद लोग सुरक्षित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा लेकर भोपाल की ओर जा रही थी। घाटी के ऊपर संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्टेट हाईवे-18 पर प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड भूसे से भरे वाहन गुजरते हैं, जो हादसों को दावत देते हैं। पहले भी इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
हाइवे 18 से रोज़ निकल रहे भूसे से भरे 50 से अधिक ट्रक और ट्रालियां, नही हो रही कार्रवाई--
परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ओवरलोड ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। वहीं पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो जाती है जब भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर ही लोग बैठे हुए नजर आते हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति बिजली की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ जाए तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह नजारा है बेरखेड़ी चौराहे का जहां से एक ओवरलोड भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्राली निकलती हुई नजर आई। जिसके ऊपर लोग बैठे हुए थे जो अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे।जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज में रोजाना सैकडों ट्रक, डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियां क्षमता से अधिक मात्रा में भूसा भरकर ले जाते हैं। ओवरलोड वाहनों से हाईवे पर आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन विभाग इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज