गीदगढ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से पहुंचा अस्पताल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़ की पुलिया के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू पिता रामदयाल आदिवासी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गीदगढ़ के पास ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता है। जानकारी के अनुसार बबलू बालमपुर हाट बाजार से लौटकर ईंट भट्टे की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम गीदगढ़ की पुलिया के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके एक पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाने की दीवानगंज चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक संदीप रघुवंशी एवं परितोष ने घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान की और चौकी के वाहन से उपचार के लिए रवाना किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की तत्परता के कारण घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
स्टेशन पर नही रहते आरपीएफ जीआरपी के जवान--सलामतपुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस के आरपीएफ या जीआरपी के जवान मौजूद नही रहते हैं। जबकि यह स्टेशन दिल्ली मुंबई मेन रेलवे ट्रेक के बीच में पड़ने वाला स्टेशन है।यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब कभी कोई ट्रेन से कट जाए या आत्महत्या कर ले। या ट्रेन से गिरकर घायल हो जाए उस समय भी रेलवे पुलिस भोपाल या विदिशा से मोके पर आती है। जिसमें काफी समय लग जाता है। और इतने समय तक शव रेलवे लाइनों पर ही पड़ा रहता है। वहीं आसपास बस्तियों के ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से निकलते हैं। इतना सब होने के बाद भी रेलवे विभाग का रवैया गैरज़िम्मेदाराना बना हुआ है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश