-तेज़ रफ़्तार के चलते हाइवे 18 और एनएच 146 पर हो रहे हैं हादसे

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा नेशनल हाइवे 146 के ग्राम ढकना स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम अहिरवार निवासी हैदरगढ़, धामनोद गोंडीपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम अपनी बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आयशर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साँची सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। सांची थाने के एएसआई चंद्रपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे 146 पर कुछ समय पहले रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गय था। आमखेड़ा और काछी कानाखेड़ा गांव के बीच विदिशा की ओर जा रहा एक ऑयल टैंकर एमपी04 एचई 7333 मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया पर जा लटक था। इस दौरान टैंकर ने बाइक को टक्कर भी मार दी, जिससे मोटरसाइकिल का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन ज़िम्मेदार समस्या के समाधान के लिए कोई आवश्यक उपाय नही कर रहे हैं।

लतेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे, यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28