खबर का असर: ग्राम अंबाडी में लीकेज पाइपलाइन दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
स्थानीय रहवासियों ने IND28 न्यूज़ पोर्टल का आभार व्यक्त किया
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंबाडी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। 5 जनवरी को दूषित पानी से मौतों के बाद ग्रामीणों ने दहशत, गटर के पानी मे ही डाल दी पाइपलाइन शीर्षक के साथ इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया गया था, जिसके बाद प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि स्तर पर तुरंत संज्ञान लिया गया।।खबर सामने आने के बाद सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग के सहयोग से लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कराया गया। लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। और IND28 न्यूज़ पॉर्टल का आभार व्यक्त किया है।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज