क्षेत्रीय विधायक ने ग्रापं दीवानगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को माल्यापर्ण कर दी श्रद्धांजलि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को दीवानगंज पंचायत कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया। वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान दीवानगंज पंचायत के सरपंच गिरजेश नायक, सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, हरीश मालवीया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा