आज बंद रहेंगे मेडिकल, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स लामबंद, दवाओं के लिये मरीज होंगे परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मेडिकल एसोसिएशन सलामतपुर, सांची, दीवानगंज और बेरखेड़ी चौराहा द्वारा सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना को ज्ञापन देकर आज बुधवार को होने वाले बंद को लेकर अवगत कराया। इस अवसर पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन सदस्य सांची मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कपूर एवं सतेंद्र सोनी सहित सांची मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन जाट एवं अन्य सदस्य अजय जाट, सचिन राजपूत, अनुज अग्रवाल, जुबैर खान, योगेंद्र रघुवंशी एवं अन्य केमिस्ट साथी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई बुधवार को प्रस्तावित एक दिवसीय देशव्यापी दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना प्रशासन को दी है।एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह मध्यप्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन और राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की जिला इकाई है। यह संगठन देशभर के लाखों दवा विक्रेताओं और वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग संस्था का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष लंबे समय से दवा व्यापार से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है, जिससे छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग-- संस्था का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष लंबे समय से दवा व्यापार से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है, जिससे छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817(E) को वापस लेने और बड़ी कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर बाजार को प्रभावित करने की प्रवृत्ति को बंद करने की मांग की गई है।
जीएसआर 220 (E) अधिसूचना वापस लेने की मांग--- कोविड काल में जारी जीएसआर 220 (E) अधिसूचना को भी वापस लेने की मांग उठाई गई है। दवा विक्रेताओं का तर्क है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कंपनियों की मनमानी के कारण पारंपरिक दवा व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इससे नकली दवाइयों का खतरा बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।एसोसिएशन ने बताया कि 20 मई को होने वाले इस बंद के माध्यम से वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। संगठन ने आम जनता से सहयोग की अपील की और मरीजों को होने वाली संभावित असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

आज बंद रहेंगे मेडिकल, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स लामबंद, दवाओं के लिये मरीज होंगे परेशान
सांची विधायक ने ढकना चपना पंचायत में 30 कुपोषित बच्चों को वितरित की फूड किट
सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए 9 साल के बेटे को 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर पिता से मिलाया
भोई कालोनी में घर से 20 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
भटियाटोला गांव में खेतों की नरवाई से भड़की चिंगारी से खेत में बने घर में लगी आग, 3 लाख का नुकसान
राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा